एसआई-भर्ती रद्द मामले में सरकार की अपील पर नोटिस जारी
सब इंस्पेक्टर भर्ती-2021 को रद्द करने के एकलपीठ के फैसले के खिलाफ दायर राजस्थान सरकार की अपील पर आज हाईकोर्ट की खंडपीठ ने नोटिस जारी किए। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा की खंडपीठ ने सरकार की अपील पर एकलपीठ में याचिकाकर्ता रहे कैलाशचंद्र शर्मा व अन्य को नोटिस जारी करते हुए मामले की सुनवाई 5 जनवरी को तय की हैं।
अपील में सरकार की ओर से कहा गया है कि कुछ लोगों की गलती की वजह से पूरी भर्ती को रद्द नहीं किया जा सकता है। सेंटर से जो पेपर लीक हुआ था, वो कुछ अभ्यर्थियों के पास ही पहुंचा था। वहीं आरपीएससी से लीक होने वाला पेपर संलिप्त आरपीएससी सदस्यों के बच्चों और दलालों तक ही गया था। इस पेपर का प्रसार पूरे राजस्थान में नहीं हुआ।

No comments