Breaking News

सोने की तारों से बनी भगवान राम की ड्रेस - सर्दियों में खास तरह की शॉल ओढ़ेंगे रामलला

राम विवाह और ध्वजारोहण के दिन रामलला स्वर्ण जडि़त पीताबंरी पर पश्मीना का शाल धारण करेंगे। उनके लिए विशेष वस्त्र तैयार करने की प्रक्रिया एक वर्ष से चल रही थी।
ध्वजारोहण के दिन यानी 25 नवंबर को विवाह पंचमी भी है, इसके लिए रामलला, तीनों भाइयों भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न, माता सीता, हनुमान सहित मंदिर के परकोटे में स्थापित भगवान शिव, हनुमान, गणेश, माता दुर्गा, अन्नपूर्णा व भगवान सूर्य देव के लिए भी सिल्क के वस्त्र बनाए गए हैं। रेशम से बने रामलला व माता सीता के वस्त्रों पर स्वर्ण के तार लगे हैं।

No comments