Breaking News

कोटा में रात का पारा गिरा:सर्दी का असर बढ़ा

बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। कोटा में रात के बारे में गिरावट आ रही है। बीते एक सप्ताह में न्यूनतम पारा 4 डिग्री कम हुआ है। इसके चलते सर्दी का असर बढ़ गया है। अगले तीन-चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पारा 1- 2 डिग्री पर गिरने की संभावना जताई हैं। हालांकि सुबह शाम सर्दी के बाद दिन में तेज धूप से लोगों को राहत है। कोटा में दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है। 

No comments