पुणे एक्सप्रेस में पाली-जोधपुर यात्रियों के लिए शुरू हुई हाई-टेक सुविधाएं
नए साल के साथ उत्तर पश्चिम रेल मंडल द्वाररा यात्रियों को आधुनिक रेलसेवा की सौगात भी देने जा रही है. जोधपुर,पाली,मारवाड़ जंक्शन या फिर फालना से सफर करने वाले यात्रियों को पुणे-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को पारंपरिक आईसीएफ कोचो की जगह मॉर्डन एलएचबी रैक की सुविधा मिल पाएगी. रेलवे ने पारंपरिक आईसीएफ कोचों की जगह मॉडर्न एलएचबी रैक से चलाने का निर्णय लिया है.
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में लगातार रेल सेवाओं मे विस्तार से लेकर सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है. वर्ष 2026 जनवरी से यात्रियों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी.

No comments