Breaking News

ज्वेलर के घर आई गर्लफ्रेंड 25-लाख का सोना लेकर फरार

बाड़मेर में एक शादीशुदा ज्वेलर से मिलने उसके घर आई गर्लफ्रेंड ने 25 लाख का सोना लूट लिया। कोल्ड ड्रिंक और नाश्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर ज्वेलर को पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया।
इसके बाद घर आए स्टाफ के सदस्य ज्वेलर होश में लेकर आए। इस बीच घर में रखी तिजोरी टूट चुकी थी और उसमें रखा 20 तोला सोना भी गायब था। पुलिस ने ज्वेलर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।

No comments