Breaking News

'बाथरूम से बाहर लगाएं गैस गीजर'

गैस गीजर बाथरूम से बाहर लगाएं, नहीं तो दम घुटने से मौत हो सकती है। बाथरूम में गैस गीजर लगा होने से नहाते समय ऑक्सीजन की कमी की वजह से दम घुटने से मौत की खबर अक्सर आती रहतीं है। यह बात सिविल डिफेन्स के चीफ वार्डन निर्मल जैन ने साधुवाली कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन जागरुकता कार्यक्रम में कही।
जैन ने कहा कि रसोई गैस, बिजली से लगी आग, पेट्रोल व डीजल में लगी आग पानी से नहीं बुझती। इसे अग्निशमन यंत्र ए.बी.सी. में 14  सैकंड में आग बुझा सकते है। इसलिए हर घर, ऑफिस, दुकान, स्कूल, कॉलेज, कार, जीप, बसों में अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से लगाएं। 

No comments