सामाजिक जागरुकता के लिए महात्मा गांधी स्कूल में मैजिक शो
श्रीगंगानगर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नं. 5 पुलिस लाइन में नवाचार के अन्तर्गत शिक्षा के लिए सामाजिक जागरुकता, नैतिक शिक्षा, दूषित जल जनित कैंसर से संबंधित जानकारी, भ्रूण हत्या, वृक्षारोपण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तीकरण व नशामुक्त समाज के लिए विशेष कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर मैजिक शो के मुख्य अतिथि जादूगर विक्रांत और जूनियर विक्रांत, आनंद विक्रांत थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्या रिम्पा तलवार ने की। मंजू, फूसाराम, सरोज, निर्मला, इन्दूभूषण चावला व राजेन्द्र आर्य विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में एसएमसी व एसडीएमसी के सदस्य, अभिभावक, विद्यालय स्टाफ अमरजीत, राजविन्द्र सिंह, मोहित गुप्ता आदि उपस्थित थे।

No comments