Breaking News

श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर में लगा उत्पन्ना एकादशी मेला

श्रीगंगानगर के सिद्ध श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर, सुदामानगर में शनिवार को उत्पन्ना एकादशी पर बाबा श्याम का मेला लग गया है।
मंदिर के सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि प्रात:काल से ही श्याम श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया। हाथों में रंग-बिरंगी ध्वजाएं बाबा श्याम के दरबार में पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई है। बाबा का अद्धभुत श्रंगार कोलकाता के फूलों से किया गया है। ग्यारस के दिन मंदिर पूरे दिन खुला रहता है। शाम 7 बजे से शहर के सभी प्रमुख भजन प्रवाहक बाबा श्याम का संकीर्तन करेंगे।

No comments