फ्लाइट से उतरे यात्रियों की तलाशी लेने पर उड़े होश
अमृतसर में श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए कंबोडिया से आए दो यात्रियों के सामान से 1,22,400 विदेशी सिगरेट बरामद की हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन सिगरेटों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है। यह पूरा सामान गुप्त तरीके से लाया गया था और शक के आधार पर बैगों की जांच के दौरान यह खेप पकड़ी गई। इससे पहले भी डायरेक्टरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस और कस्टम की संयुक्त टीम ने 35 लाख रुपए की विदेशी सिगरेट जब्त की थीं।

No comments