आरबीआई की बड़ी पहल! भारत-यूरोप के बीच अब आसान होगी डिजिटल पेमेंट
भारत ने डिजिटल पेमेंट्स के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पुष्टि की है कि भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यूरोपियन सेंट्रल बैंक की टीआईपीएस प्रणाली से जल्द ही लिंक हो जाएगा। इस फैसले से भारत और यूरोप के बीच पैसे भेजना पहले से कहीं अधिक तेज, आसान और किफायती हो जाएगा। यूरोप में बसे भारतीयों, छात्रों और पेशेवरों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
टीआईपीएस यूरोपियन सेंट्रल बैंक का एक रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है। इस नेटवर्क से यूरोप के 30 से अधिक देशों के बैंक जुड़े हैं, जो एक देश से दूसरे देश में तुरंत पेमेंट सेटलमेंट की सुविधा देता है।

No comments