Breaking News

ईपीएफओ में बड़े बदलाव की तैयारी... बढ़ेगी सैलरी लिमिट

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोट्र्स में दावा किया गया है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अनिवार्य पीएफ और पेंशन कंट्रीब्यूशन के लिए सैलरी लिमिट बढ़ाकर अपने पात्रता मानदंडों में बड़े बदलाव पर विचार कर रहा है. 
सरल शब्दों में कहें तो ईपीएफओ वेतन की मौजूदा सीमा को मौजूदा 15000 रुपये से बढ़ाकर 25000 रुपये करने का प्रस्ताव है. पहले यह 6,500 रुपये थी.इस कदम के पीछे का मकसद 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को पेंशन और पीएफ की सामाजिक सुरक्षा में लाने का है. 

No comments