Breaking News

फर्जी दस्तावेजों से जमीन पर कब्जा करके ईंट भट्टा लगाया


श्रीगंगानगर जिले के हिन्दुमलकोट पुलिस थाना क्षेत्र के गांव सुजावलपुर में स्थित कृषि भूमि पर फर्जी दस्तावेजों से कब्जा करके ईंट भट्टा लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गांव सुजावलपुर निवासी गुरचरण सिंह ने रिपोर्ट दी कि सुरेन्द्र सिंह, करनैल सिंह फर्म गणपति कम्पनी के मालिक ने मेरी भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार करके कब्जा कर लिया। जमीन पर ईंट भट्टा लगा लिया। मेरे खेत से मिट्टी चोरी कर रहे हैं।

No comments