Breaking News

खाटूश्याम धाम मंदिर में एकादशी मेला शुरू


श्रीगंगानगर में सिद्ध धाम श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर सुदामानगर में तीन दिवसीय श्रीश्याम एकादशी मेला आज प्रारंभ हुआ। प्रात: काल से ही श्याम श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया था।
 मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि मंदिर प्रांगण को  रंग-बिरंगी विद्युत लाइटों एवं विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। आसोज सुदी की इस एकादशी का श्याम श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। 
 आज प्रात: 9 बजे विनोबा बस्ती स्थित, दुर्गा मंदिर मार्केट से जो ध्वजा यात्रा प्रारंभ हुई। इस यात्रा के प्रारंभ में सैकड़ो श्रद्धालु हाथों में रंग बिरंगी ध्वजाएं लिए नाचते गाते झूमते मंदिर प्रांगण पहुंचे ।

No comments