Breaking News

मां भगवती की मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा महोत्सव का समापन


श्रीगंगानगर में डी ब्लॉक गांधी पार्क के सामने दुर्गा पूजा एकता सेवा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा महोत्सव का आज मां भगवती की मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हुआ।
दुर्गा पूजा एकता सेवा समिति के सेवादारों एवं बड़ी संख्या में मिथिला समाज के लोगों ने शुक्रवार सुबह मां भगवती की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात रंग-गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर नाचते गाते फूलों से सजी ट्रेक्टर-ट्राली में विराजमान मां भगवती की मूर्ति का हनुमानगढ मार्ग स्थित नाथावाली नहर में श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया। 

No comments