Breaking News

प्लैटिनम पार्क में आयोजित हाईटेक रामलीला का समापन


श्रीगंगानगर मे श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से रिद्धि सिद्धि कॉलोनी के प्लैटिनम पार्क में आयोजित भव्य हाईटेक रामलीला का गुरुवार रात को भावपूर्ण और रोमांचक अंदाज में विधिवत समापन हो गया। 11 दिनों तक चले इस आयोजन में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के अयोध्या लौटने पर आयोजित स्वागत समारोह ने समापन को और भी यादगार बना दिया। 
समिति के अध्यक्ष कृष्णा गुनेजा और डायरेक्टर सेनापति नारंग ने प्रभु राम का राजतिलक किया। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में दर्शकों ने नाच गाकर खुशी का इजहार किया। 

No comments