Breaking News

बार संघ परिसर में सुलभ शौचालय का लोकार्पण


सादुलशहर में बार संघ परिसर में नगर पालिका की ओर से निर्मित महिला व पुरुष सुलभ शौचालय का लोकार्पण नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार संघ के अध्यक्ष दीपक स्वामी ने की।
बार संघ के सचिव मोहित चुघ व सह सचिव दमन गौड़ ने बताया कि नगर पालिका की ओर से निजी आय से करीब 15 लाख रुपए की लागत से बार परिसर में महिला और पुरुष सुलभ शौचालय और इंटरलॉकिंग सडक़ का निर्माण किया गया है।

No comments