Breaking News

स्कूटी की टक्कर से महिला की मौत


हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में मुंसरी बस स्टेंड के निकट स्कूट की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में मृतका का बेटा घायल हो गया। 
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान हरियाणा के हांसी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव भाटला निवासी सिलोचना के रूप में हुई। उसके पति कर्मवीर सिंह की रिपोर्ट पर स्कूटी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 

No comments