Breaking News

दीपोत्सव : शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने उठाए कई कदम


श्रीगंगानगर में दीपावली पर्व पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने और अप्रिय घटना होने से बचाव करने के लिए जिला प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं। जिला प्रशासन ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पुलिस और फायर ब्रिगेड को अलर्ट रहने के साथ-साथ आदेशों की पालना के लिए टीम का गठन किया है। साथ ही दुकानदारों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू के अनुसार दीपावली पर्व पर कोई भी दुकानदार बिना लाइसेंस के आतिशबाजी का विक्रय न करें। साथ ही विक्रय स्थल पर चार बाल्टी मिट्टी, पानी का ड्रम, कम्बल की व्यवस्था सुनिश्चित करे। कोई अप्रिय घटना होने पर फायर बिग्रेड, पीएमओ, एम्बुलेंस एवं सिटी कंट्रोल रूम को सूचित करें। 

No comments