Breaking News

श्रीगंगानगर निवासी बदमाश को दिल्ली पुलिस ने दबोचा


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने शुक्रवार सुबह कापसहेड़ा इलाके में एनकाउंटर के बाद 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 3, राधा स्वामी डेरे के सामने रहने वाले आकाश राजपूत पुत्र निरंज सिंह राजपूत और भरतपुर निवासी महिपाल के रूप में हुई है। यह दोनों बदमाश रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के शूटर हैं। दोनों घायल बदमाशों का मेडिकल करवाया गया है। 
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश विदेश से गैंग संचालित करने वाले सरगना रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चरण से जुड़े हुए थे। 

No comments