चाय व्यापार संघ ने ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई
चाय व्यापार संघ, श्रीगंगानगर द्वारा 'नर सेवा-नारायण सेवा' की भावना से ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। अध्यक्ष राधेश्याम बंसल ने बताया कि चाय व्यापार संघ पिछले 10 वर्षों से लगातार दशहरा उत्सव पर यह सेवा कार्य कर रहा है। महामंत्री संजय शेरेवाला ने बताया कि चाय व्यापार संघ की ओर से किए जा रहे उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने संगठन के अध्यक्ष राधेश्याम बंसल तथा पारुल शेरेवाला को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

No comments