Breaking News

अमृतसर से लौटे छात्र पर जानलेवा हमला


कॉलेज भ्रमण के लिए अमृतसर घूम कर श्रीगंगानगर लौटे छात्र पर रात को जानलेवा हमला हो गया। घायल छात्र को जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर पुलिस ने घायल छात्र के पिता की रिपोर्ट पर आधा दर्जन से अधिक युवकों पर हमला किया गया है। 
पुलिस के अनुसार गांव 5 ई छोटी नाईवाली निवासी लालचंद सुथार ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा पे्रम सुथार कॉलेज भ्रमण पर अमृतसर गया था। रात साढे आठ बजे सरस्वती शिक्षण संस्थान रीको में पहुंचा। यहां से बाइक लेकर घर आ रहा था। रास्ते में दो कार व कुछ बाइक सवार युवकों ने पे्रम का पीछा करना शुरू कर दिया। पीछे से टक्कर मार कर पे्रम को नीचे गिरा दिया और पे्रम पर हमला कर दिया। 

No comments