कमेटी का कागजी कार्य पूरा, अब मौके पर जाकर करेगी भौतिक सत्यापन
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में काटी गई निजी कॉलोनियों में कॉलोनाइजर की ओर से विद्युतीकरण के कार्यों में गड़बड़ी करने की आशंका के चलते विद्युत निगम द्वारा की जा रही जांच अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। अगर कमेटी की जांच की प्रगति की बात करें तो यह कछुए की चाल से भी धीमी चल रही है। क्योंकि करीब साढ़े तीन महीने बीतने के बाद भी कमेटी अभी तक किसी निर्णय तक नहीं पहुंच पाई है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार चार सदस्यीय कमेटी ने जिले के करीब 20 सब डिवीजनों से सबसे पहले विद्युतीकरण की 300 फाइलों को सूचीबद्ध किया। फिर इसके बाद 52 ऐसी फाइलों की छंटनी की जिसमें तीनों साल और सभी सब डिवीजनों के विद्युतीकरण के कार्य जांच में आ जाएं। इन फाइलों में सबसे ज्यादा लोड़ वाली फाइलों को जांच की प्राथमिकता में रखा गया है।
No comments