Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत


अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में रामसिंहपुर मार्ग पर चक 74 जीबी अंडरब्रिज के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह युवक रामसिंहपुर से पैदल ही अनूपगढ़ के लिए रात को रवाना हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 27 वर्षीय सोनू नायक के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई राजूराम ने रिपोर्ट दी कि सोनू मेरे साले मुकेश के साथ घरेलू काम से अनूपगढ़ गया था। मेरा साला मुकेश अनूपगढ़ में अपने घर चला गया और सोनू रात को ही पैदल ही रामसिंहपुर के लिए वापिस चल पड़ा। अगले दिन सुबह आठ बजे पुलिस ने मुझे सूचना मिली कि चक 74 जीबी अंडरब्रिज के निकट सोने का एक्सीडेंट हो गया है।

No comments