जय श्री हनुमान चानणा धाम का वार्षिकोत्सव कल से
श्रीगंगानगर में जय श्री हनुमान चानणा धाम प्रबन्ध समिति चक 4 सीसी के तत्वावधान में चानणा धाम का 55वां वार्षिक महोत्सव कल गुरुवार से शुरू होगा। चानणाधाम मेले को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
प्रधान राकेश कुमार गोयल ने बताया कि जय श्री हनुमान चानणा धाम का वार्षिकोत्सव 2 से 6 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। कल दोपहर 2.15 बजे कलश एवं श्री गणेश दरबार पूजन, श्रीराम दरबार पूजन एवं श्री हनुमान दरबार पूजन किया जाएगा। तत्पश्चात 2.30 बजे भण्डारा पूजन, श्री खेजड़ी मंदिर दरबार पूजन, श्री अंजनी माता दरबार पूजन किया जाएगा। 2.40 बजे श्री दुर्गा माता दरबार पूजन, श्री शिव दरबार पूजन होगा। 3 बजे श्री यज्ञशाला पूजन, 4.15 बजे श्री अखण्ड कीर्तन पूजन एवं सायं 7 बजे महाआरती की जाएगी।

No comments