डॉ. दीपक मोंगा कार्यमुक्त
श्रीगंगानगर राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक मोंगा की स्वैच्छिक सेवानिवृति विभाग से मंजूर होने के बाद आज वे पद से कार्यमुक्त हो गए हैं। चिकित्सा विभाग के निर्देश के मुताबिक बुधवार को उनका अंतिम कार्य दिवस था। उन्होंने अपना कार्यभार डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ को सौंप दिया है।
विदित रहे कि डॉ. दीपक मोंगा करीब 19 माह पीएमओ के पद पर रहे। हालांकि बराड़ अभी कार्यवाहक पीएमओ हैं। अब पीएमओ बनने के दावेदारों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। इसमें डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ सहित कई अन्य डॉक्टर शामिल हैं।

No comments