बुजुर्ग मतदाताओं का घर-घर जाकर किया सम्मान
श्रीगंगानगर में निर्वाचन विभाग की ओर से आज अन्तर्राष्ट्रीय शतायु मतदाता सम्मान कार्यक्रम के तहत बुजुर्ग मतदाओं का घर-घर जाकर सम्मान किया।
निर्वाचन विभाग के जिला समन्वयक रमन असीजा ने बताया कि श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर आज चार बुजुर्गों का घर-घर जाकर पुष्प माल्यार्पण कर एवं चीफ इलेक्शन ऑफिसर नवीन महाजन द्वारा जयपुर से भिजवाए गए प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया।
No comments