शेरांवाली महोत्सव में 201 कन्याओं का पूजन
श्रीगंगानगर के सेतिया कॉलोनी स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में चल रहा 10 दिवसीय शेरांवाली महोत्सव बुधवार को हवन और 201 कन्याओं के पूजन के साथ सम्पन्न हो गया।
इस महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा, गणपति महाराज और श्याम बाबा के दरबार में धोक लगाई। प्रवक्ता मोहन सोनी कूकरा ने बताया कि 10 दिवसीय उत्सव में शेरावाली की भेंटों की अमृतवर्षा होती रही। छोटी-छोटी कन्याओं को चुनरी, फल, मिठाइयां, टिफिन, प्लेटें, खिलौने, उपहार राशि आदि सामग्री भेंट की गई।
No comments