बीएसएनएल ने मनाया रजत जयंती महोत्सव
श्रीगंगानगर में भारत संचार निगम लिमिटेड का 25वां स्थापना दिवस रजत जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। रजत जयंती के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत श्यामनगर स्थित बीएलएनएल ऑफिस में पौधारोपण किया गया। आज शाम को राजकीय चिकित्सालय स्थित अन्नपूर्णा रसोई घर में 300 फूड पैकेट वितरित किए जाएंगे। बीएसएनएल के महाप्रबंधक (प्रचालन) एलसी सहारण ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस उपलक्ष्य में बीएसएनएल स्टाफ के लिए आज सुबह मेडिटेशन कैम्प लगाया गया।

No comments