Breaking News

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत


हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रहलाद सिंह के रूप में हुई। 
पुलिस के अनुसार गांव ताखरांवाली निवासी मेाहनला गोदारा ने रिपोर्ट दी कि मेरे साथ दूसरी बाइक पर चल रहे प्रहलाद को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रहलाद सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

No comments