Breaking News

डांडिया उत्सव व भक्ति संगीत में झूमे श्रद्धालु

श्रीगंगानगर शहर के श्री रघुनाथ मंदिर में नवरात्र के अवसर पर श्री सनातन धर्म अरोड़वंश मंदिर के तत्वावधान में 29-30 सितंबर को डांडिया उत्सव और भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और गुजराती समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग, पारंपरिक नृत्य और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। अरोड़वंश ट्रस्ट टीम के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में ट्रस्ट ने संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक समरसता का शानदार प्रदर्शन किया। 




No comments