स्वच्छ भारत दिवस पर होगा श्रीकरणपुर पालिका का सम्मान
श्रीकरणपुर में गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत दिवस के आयोजन में कस्बे की नगरपालिका राज्य स्तर पर सम्मानित होगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में श्रीकरणपुर नगरपालिका पूरे भारत में प्रथम स्थान पर रही है। उन्होंने कहा कि कस्बेवासियों व पूरी पालिका टीम के अथक प्रयासों से यह गौरव हासिल हुआ है।
स्वायत शासन विभाग ने नगरपालिका को पत्र लिखकर जयपुर के आरआईसी में सम्मानित होने के लिए आमंत्रित किया है। नगरपालिका के ईओ बिश्नोई 2 अक्टूबर को जयपुर पहुंचकर पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

No comments