Breaking News

परिवार सालासर धोक लगाने गया, पीछे से घर साफ कर गए चोर!


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एसएसबी मार्ग पर स्थित कृष्णा नगदी में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करके ले गये। घर में रहने वाला परिवार सालासर बालाजी दर्शन करने गया हुआ था। पीछे घर में परिवार के बुजुर्ग पति-पत्नी ही थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय पप्पूराम साटिया ने रिपोर्ट दी कि मेरा परिवार सालासर गया था। घर में मैं व मेरी बुजुर्ग पत्नी थे। दोनों बीमार रहते हैं। रात करीब 12 से दो बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति घर में घुस गये और पांव में पहनने वाले चांदी के कड़े, पाजेब, चांदी के दस सिक्के व सोने के जेवरात चोरी करके ले गया। 

No comments