Breaking News

होटल में 14 महिलाओं के 14 ही ग्राहक


श्रीगंगानगर में बस स्टेंड के ठीक सामने स्थित होटल हांसल पर अनेतिक कार्य के लिए 14 महिलाएं, युवतियों के लिए 14 ही ग्राहक पहुंचे हुए थे। यहां होटल की ओर से ही चकलाघर चलाया जा रहा था। पुरानी आबादी पुलिस होटल मैनेजर, मैनेजर के पिता, 14 महिलाओं सहित कुल 30 जनों को दोपहर बाद तक कोर्ट में पेश करेगी। यह कार्यवाही एससीएसटी सैल के डीवाईएसपी व सीओ सिटी विष्णु खत्री के नेतृत्व में पुलिस दल ने की थी। 
थाना प्रभारी रजीराम ने बताया कि डीवाईएसपी की ओर से होटल हांसल के मैनेजर धीरज उर्फ राहुल, इसके पिता इन्द्रजीत निवासी कुंज विहार, वेश्यावृत्ति के लिए होटल में बुलाई गई 14 महिला, युवती व इनके 14 ग्राहकों के खिलाफ देर रात को पीटा एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

No comments