Breaking News

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

श्रीगंगानगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर गुरुवार को गांधी चौक पर पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना व रामधुन से शांति, अहिंसा तथा सद्भावना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी और श्री शास्त्री की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से समाज कल्याण सप्ताह के तहत निकाली गई प्रभात फेरी को रामलीला मैदान से एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार सहित अन्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

No comments