Breaking News

विजयादशमी पर हुआ शस्त्र पूजन का आयोजन

श्रीगंगानगर में विजयादशमी पर सुखाडिय़ा नगर पार्क में विश्व हिंदू परिषद की ओर से शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओंकार और विजय महामंत्र के सामूहिक गान से पार्क का वातावरण भक्तिमय हो गया।
डॉक्टर महेश माहेश्वरी ने हिंदू समाज को कार्यक्रम की भूमिका बताई और सभी हिंदुओं को शास्त्र के साथ शस्त्र विद्या में भी सिद्धहस्त होने की जरूरत बताई। प्रियंका चौधरी ने महिषासुर स्रोत्र का भावपूर्ण पाठ किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष मोहन लाल ग्रोवर मुख्य वक्ता थे।

No comments