Breaking News

सांझ ढले होगा रावण परिवार के पुतलों का दहन


श्रीगंगानगर में श्री सनातन धर्म महावीर दल द्वारा गुरुवार सांय 3 बजे सुखाडिय़ा सर्किल स्थित रामलीला मैदान में 74वां विजय दशमी महोत्सव हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा। शाम 6.27 बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
रामलीला मैदान में लगाए गए रावण के पुतले की ऊंचाई 70 फुट, कुंभकरण 65 फुट व मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 60 फुट है। इन पुतलों में पटाखे भरे गए हैं, जो दहन के समयभंयकर गर्जना करेंगे। 
अबकी बार रावण के पुतले की आंखों से अंगारे बरसेंगे तथा नाभि में आर्कषक चक्र चलेगा। दहन से पूर्व मेघनाथ का सिर चारों दिशाओं में घुमता हुआ नजर आयेगा। जो विशेष आर्कषण का केन्द्र होगा। कुंभकर्ण अट्टहास करेगा।

No comments