Breaking News

कोटा में पहलवानों ने पैरों से कुचलकर किया रावण वध

कोटा में एक जगह ऐसी है, जहां रावण का वध दहन से नहीं, कुश्ती लड़कर पैरों से कुचलकर होता है। नांता क्षेत्र के अखाड़ों में यह परंपरा करीब 150 साल से चल रही है। नांता के लिम्बजा मातेश्वरी मंदिर में बड़ा अखाड़ा में आज गुरुवार सुबह 10 बजे पहलवानों ने पैरों से कुचलकर रावण और मंदोदरी का वध किया गया।
बड़ा अखाड़ा नांता के अध्यक्ष सोहन जेठी ने बताया- जेठी समाज के लोगों ने अखाड़े की पवित्र मिट्टी से इस रावण की प्रतिमा को तैयार किया था। 

No comments