Breaking News

दौसा में जब्त डीएपी खाद निकला नकली

दौसा में किसानों की मेहनत और फसल की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर कृषि विभाग ने कार्रवाई की है। बगड़ी गांव से जब्त किए गए डीएपी खाद की जांच रिपोर्ट में नकली पाया गया है।
सहायक निदेशक कृषि अशोक मीना ने बताया कि 21 सितंबर को जब्त सैंपल की रिपोर्ट दुर्गापुरा जयपुर स्थित उर्वरक प्रयोगशाला से मिली है, जिसमें डीएपी में फॉस्फोरस की मात्रा 46 प्रतिशत के स्थान पर मात्र 0.94 प्रतिशत पाई गई।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे उर्वरक केवल पंजीकृत विक्रेताओं से ही खरीदें और बिल अवश्य लें। 

No comments