Breaking News

बीकानेर में खुला राजस्थान का पहला विधायक जनसुनवाई केन्द्र

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ ने बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश का पहला विधायक जनसुनवाई केन्द्र शुरू करने की घोषणा की। इस केन्द्र के माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं रख सकेंगे और उन्हें समयबद्ध निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा। नयाशहर थाने के पास जलदाय विभाग कार्यालय में स्थापित इस केन्द्र में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह केन्द्र, सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने, जनसुनवाई करने और समस्याओं के समाधान में मदद करेगा। प्रदेशभर में ऐसे केन्द्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके।

No comments