Breaking News

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता और शास्त्री की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज गुरुवार को शासन सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सचिवालय परिसर में आयोजित राम धुन कार्यक्रम में 'वैष्णव जन तो तेने कहियेÓ और 'रघुपति राघव राजा रामÓ का श्रवण किया। 
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने गांधी सर्किल पर अर्पित की पुष्पांजलि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने राम धुन की प्रस्तुति दी।

No comments