पानी की टंकी पर चढ़ा सिविल डिफेंस जवान
अलवर शहर में आज गुरुवार सुबह वन मंत्री के निवास के सामने पानी की टंकी पर एक सिविल डिफेंस का जवान चढ़ गया। जिसकी मांग है कि एडीएम के पीए पर कार्यवाही की जाए। जवान का कहना है कि एक साल में मेरी केवल दो महीने ही ड्यूटी लगाई गई जबकि चहेतों की साल में 8-8 महीने ड्यूटी लगाई गई। अब जब मेरा ड्यूटी पर वापस नम्बर आया तो ड्यूटी चार्ट में से मेरा व एक दूसरे साथी का नाम काटकर चहेतों का नाम लगा दिया।
जब एक घंटे तक भानु ऊपर से नीचे नहीं उतरा तो तहसीलदार रश्मि शर्मा मौके पर पहुंची। वहां उन्होंने समझाइश कर भानु को नीचे उतारा।
जब एक घंटे तक भानु ऊपर से नीचे नहीं उतरा तो तहसीलदार रश्मि शर्मा मौके पर पहुंची। वहां उन्होंने समझाइश कर भानु को नीचे उतारा।

No comments