सचिन पायलट के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश
कांग्रेस नेता सचिन पायलट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से गुर्जर समाज भड़क गया है. चाकसू जयपुर में युवाओं और समर्थकों ने थाने में ज्ञापन दिया है. ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है. एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट में पायलट के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. पायलट समर्थक इसी बात से नाराज है. सैकड़ों युवा और समर्थक चाकसू थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

No comments