Breaking News

बीकानेर में एक साथ 200 जोड़ों की होगी शादी

राजस्थान में बीकानेर के विश्व विख्यात पुष्करणा सावे की तारीख दस फरवरी रहेगी। समाज के ज्योतिषियों, पंचांगकर्ता और विद्वानों ने देर रात करीब एक बजे तक शास्त्रोक्त चर्चा के बाद ये तारीख तय की है। अब धनतेरस पर विवाह के सभी कार्यक्रमों के मुहूर्त तय किए जाएंगे। कभी चार साल में एक बार होने वाला ये पुष्करणा ओलिंपिक अब हर दो साल में होता है। इस बार इस सावे में 200 जोड़ों की शादी होगी। 

No comments