आत्मनिर्भर भारत अभियान भारत की आत्मा का पुनर्जागरण : निहालचंद
श्रीगंगानगर के पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान एक ऐसा अभियान है जो केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत के नवजागरण का यज्ञ है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया, तो उन्होंने कहा कि आज विश्व की स्थिति हमें सिखाती है कि आत्मनिर्भर भारतÓ ही विकसित भारत का एकमात्र मार्ग है और आज यह विचार एक जनांदोलन बन चुका है। यह बात उन्होंने सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। निहालचंद ने स्वदेशी अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि दिवाली आने वाली है।

No comments