Breaking News

उत्तराखंड में शहीद अग्निवीर की तिरंगा रैली निकाली

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के भौनावास निवासी अग्निवीर भीम सिंह की पार्थिव देह प्रागपुरा थाने पहुंची। प्रागपुरा थाने से भौनावास गांव तक 7 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इस दौरान भीम सिंह अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगे।
भीम सिंह उत्तराखंड के हर्षिल में आर्मी कैंट के पास धराली में बादल फटने के बाद से लापता हो गए थे। हादसे के 68 दिन उनकी बॉडी मिली थी। डीएनए टेस्ट से उनकी पहचान हो सकी।

No comments