अजमेर में स्कूटी की डिक्की से 1.42 लाख रुपए चोरी
अजमेर के नसीराबाद में दिनदहाड़े एक स्कूटी की डिक्की से 1.42 लाख रुपए चोरी हो गए। पीडि़त बैंक से ऋण की राशि लेकर टीवी खरीदने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की दुकान पर गया था, जहां ये वारदात हो गई। वारदात की सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी अनिल देव कल्ला मौके पर पंहुचे और जांच में जुटे है।
ग्राम बूबानिया निवासी दीपक कुमार पुत्र हेमराज ने बताया कि घरेलू जरूरत के लिए उसने एयू फाइनैंस बैंक से लोन उठाया था और बैंक से लोन की रकम लेकर स्कूटी की डिक्की में रख दी।
ग्राम बूबानिया निवासी दीपक कुमार पुत्र हेमराज ने बताया कि घरेलू जरूरत के लिए उसने एयू फाइनैंस बैंक से लोन उठाया था और बैंक से लोन की रकम लेकर स्कूटी की डिक्की में रख दी।

No comments