Breaking News

राजस्थान में 6, 7, 8 को ओले और तूफानी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में इस बार अक्टूबर के महीने में बारिश का दौर कुछ लंबा चलने वाला है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आगामी 6, 7 और 8 अक्टूबर को जयपुर समेत 7 से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने और कुछ भागों में ओलावृष्टि होने की प्रबल आशंका है। आगामी 6 अक्टूबर को मौसम का मिजाज सर्वाधिक बिगडऩे की आशंका है। बंगाल की खाड़ी में बने कम वायुदाब क्षेत्र से राजस्थान में आ रही ठंडी हवाओं के कारण कई जिलों में बारिश का दौर सक्रिय रहा है।

No comments