59 देशी शराब की दुकानें निलंबित:फीस जमा न करने तक बिक्री पर रोक
झूंझूनंू जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी शराब की 59 दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यह कदम उन दुकानों के खिलाफ उठाया गया है, जिनके अनुज्ञाधारियों ने 30 सितंबर तक निर्धारित 50 प्रतिशत वार्षिक लाइसेंस फीस जमा नहीं की थी। निलंबन के बाद अब इन दुकानों पर शराब बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
जिला आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन उस्मानी ने निलंबन आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभाग की प्राथमिकता राजस्व वसूली और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।
जिला आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन उस्मानी ने निलंबन आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभाग की प्राथमिकता राजस्व वसूली और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

No comments