सरकारी ढिलाई में उलझी कफ सीरप की जांच
राजस्थान में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत मिलने वाले कफ सिरप बांटने जाने में लापरवाही बरती जा रही है। एक ओर मेडिसिन के चिकित्सक दवा की ओवरडोज के कारण बीमार बच्चों की तबीयत बिगडऩे की बात कह रहे हैं वहीं चिकित्सा विभाग और औषधि नियंत्रण विभाग दवा के महज सैम्पल की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है जबकि सीकर सहित कई जिलों में परिजन डेक्सट्रोमेथॉरफैन हाइड्रोब्रोमाइड साल्ट वाले कफ सीरप के कारण बच्चों की जान जाने और आईसीयू में भर्ती करवाने की नौबत जैसे कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। आश्चर्य की बात है कि सरकार की निशुल्क दवा योजना और सरकार की जांच लैब होने के बावजूद अब तक सैम्पल की जांच तक पूरी नहीं हो सकी है।

No comments