अजमेर में महिला से तीन लाख की ठगी की वारदात:
अजमेर में नकली सोना देकर लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले महिला को कुछ दिन अपने विश्वास में लिया और अजमेर बस स्टैंड बुलाकर नकली सोना देकर करीब 3 लाख रुपए हड़प लिए। महिला की ओर से सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक, ब्यावर निवासी चंद्रकांता जांगिड़ की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

No comments